




Inkhabar Haryana, Bajrang Punia: भारतीय कुश्ती के दिग्गज और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया है कि उन पर लगाया गया डोपिंग का बैन साजिश के तहत था, जिसकी योजना एक साल पहले से बनाई गई थी। पुनिया ने इस पूरे घटनाक्रम को एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया, जिसमें फेडरेशन, बृजभूषण शरण सिंह और भाजपा सरकार शामिल थे।
बजरंग पुनिया ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मुझ पर बैन भले ही अब लगाया गया है, लेकिन NADA इसकी साजिश एक साल पहले से रच रहा था। महिला पहलवानों के आंदोलन के बाद से ही मुझे फंसाने के बहाने फेडरेशन, बृजभूषण और भाजपा सरकार ढूंढ रहे थे। इन्होंने ही स्क्रिप्ट लिखी, लेकिन इस कृत्य में मोहरा NADA को बनाया गया।
मुझपर बैन भले ही अब लगाया गया है। लेकिन NADA इसकी साज़िश एक साल पहले से रच रहा था। महिला पहलवानों के आंदोलन के बाद से ही मुझे फंसाने के बहाने फेडरेशन, बृजभूषण और भाजपा सरकार ढूंढ रहे थे। इन्होंने ही स्क्रिप्ट लिखी। लेकिन इस कृत्य में मोहरा NADA को बनाया गया।
Advertisementवीडियो एक साल पहले… pic.twitter.com/IYlqNDtrZb
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) November 28, 2024
पुनिया ने आगे बताया कि घटना दिसंबर 2023 की है, जब NADA ने डोपिंग कंट्रोल ऑफिसर (DCO) को उनके पास डोप टेस्ट के लिए भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय DCO एक्सपायर्ड किट के साथ आया था। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि यह प्रमाण है कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही थी।
पुनिया ने अपनी पोस्ट में महिला पहलवानों के आंदोलन का भी जिक्र किया और कहा कि आंदोलन के बाद से ही उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फेडरेशन और सत्ता में बैठे कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे थे। पुनिया का मानना है कि ये सारी योजनाएं उन्हें खेल से बाहर करने के उद्देश्य से बनाई गई थीं।
Anshul Kamboj: करनाल के छोरे का कमाल, IPL में लगी इतने करोड़ की बोली




