Inkhabar Haryana, Beautiful Sportst Place: हर कोई खेल कूद और एडवेंचर का शौकीन तो जरुर होता है और भारत में ऐसे कई सारी जगह मौजूद है जहां आप जमकर मौज मस्ती और एडवेंचर कर सकते हैं। कुछ लोगों को खेल में काफी रुचि होती है और वह इन्हें खेलना और देखना पसंद भी करते हैं। अगर अभी उन्हीं लोगों में शामिल है जो खेलने कूदने के शौकीन है तो आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए क्योंकि आपको यहां रोमांचक खेलों का आनंद लेने को मिलेगा।
बता दें कि नई दिल्ली में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर यह स्टेडियम बनाया गया है। यहां पर आप हॉकी के अलग-अलग मैच का प्रदर्शन देख सकते हैं। जो लोग हॉकी प्रेमी है उनके लिए यह बिल्कुल परफेक्ट जगह है। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम का निर्माण 1933 में भावनगर के महाराजा द्वारा दिल्ली के लिए उपहार के रूप में किया गया था।
Palampur: अगर जल्दी बढ़ती जनसंख्या नहीं रोकी तो देश में हालात बिगड़ जाऐगें-शांता कुमार
बता दें कि नई दिल्ली का नेहरू स्टेडियम भारत के प्रमुख स्टेडियम में से एक है। यहां पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होता है। समय-समय पर यहां परेड प्रतियोगिताएं और अलग-अलग खेल कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यह कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों का गवाह रहा है। इस खेल स्टेडियम ने कई प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी की है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद
बता दें कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसकी यही खासियत से क्रिकेट प्रेमियों के बीच खास जगह देती है। यहां पर अलग-अलग क्रिकेट मैच आयोजित किए जाते हैं। खेल प्रेमियों के बीच ये आकर्षण का केंद्र रहता हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, एक भारतीय क्रिकेट स्टेडियम है जो गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव के अंदर स्थित है।
बता दें कि पटियाला का एक सहायक आदमी भी खेल प्रेमियों के बीच एक प्रसिद्ध जगह है। जिन लोगों को खेलों में रुचि है और पेशेवर खिलाड़ी बनना चाहते हैं उनके लिए बेस्ट जगह है यहां पर अलग-अलग खेल प्रतियोगिता और ट्रेनिंग सेशन आयोजित होते हैं जिससे आप खेल के अलग-अलग पहलू पास से देख सकते हैं। इसे एशिया का एक प्रमुख खेल संस्थान माना जाता है। यह संस्थान मोती बाग पैलेस, पटियाला (पंजाब) में स्थित है। संस्थान का कुल क्षेत्रफल 268 एकड़ है।