Advertisement
Advertisement
होम / Bhiwani News: छोटी उम्र, बड़े सपने, भिवानी के भाई-बहन ने रचा इतिहास, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Bhiwani News: छोटी उम्र, बड़े सपने, भिवानी के भाई-बहन ने रचा इतिहास, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

BY: • LAST UPDATED : January 20, 2025
Inkhabar Haryana, Bhiwani News: भिवानी जिसे छोटी काशी और मिनी क्यूबा के नाम से जाना जाता है एक बार फिर अपने खेल प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन किया है। इस बार चर्चा का केंद्र बने हैं 12 वर्षीय हार्दिक और 11 वर्षीय लवण्या, जिन्होंने अपनी दौड़ने की क्षमता और दृढ़ संकल्प से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अपनी उम्र के बावजूद इन भाई-बहन ने लॉन्ग डिस्टेंस रनिंग में अद्वितीय प्रदर्शन कर पूरे देश के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की है।

कम उम्र, बड़ी उपलब्धि

हार्दिक और लवण्या ने हरियाणा की तीन हाफ मैराथन में हिस्सा लेकर न केवल बेहतर समय में दौड़ पूरी की बल्कि अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बता दें, हाफ मैराथन में 10 किलोमीटर की दौड़ होती है, लेकिन इन दोनों ने 15 किलोमीटर की दूरी कम समय में पूरी कर दिखाया।

  • पहली हाफ मैराथन: हार्दिक ने 1 घंटे 24 मिनट में पूरी की।
  • फरीदाबाद हाफ मैराथन: हार्दिक ने 59 मिनट 43 सेकंड में जबकि लवण्या ने 1 घंटे 6 मिनट 40 सेकंड में दौड़ पूरी की।
  • रेवाड़ी हाफ मैराथन: हार्दिक ने 54 मिनट 14 सेकंड और लवण्या ने 1 घंटे 1 मिनट 1 सेकंड में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

इसके अलावा, स्कूल के खेल मैदान में उन्होंने 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 4 मिनट 14 सेकंड में पूरी की, जिसका लाइव टेलीकास्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया। उनकी इसी शानदार उपलब्धि पर उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला।

Advertisement

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

रेवाड़ी में 15-15 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद हार्दिक और लवण्या का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। उनकी इस सफलता पर परिवार और समाज में खुशी का माहौल है। उनके पिता राजेश तंवर ने बताया कि उनके बच्चों में दृढ़ संकल्प और मेहनत का जज्बा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि लॉन्ग डिस्टेंस रनिंग में उन्हें और अवसर दिए जाएं।

ओलंपिक में मेडल लाना है सपना

हार्दिक और लवण्या का कहना है कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए मेडल लाना है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके पिता ने ही उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

CM Nayab Saini: सीएम नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ रैली में किए बड़े ऐलान, 100 गज के प्लॉट से लेकर सरकारी नौकरी तक सबकी होगी मौज

Tags:

Bhiwani News