Advertisement
Advertisement
होम / Charu Siwach:  रोहतक की बेटी ने जीता सिल्वर, अगला लक्ष्य खेलो इंडिया और ओलंपिक गोल्ड

Charu Siwach:  रोहतक की बेटी ने जीता सिल्वर, अगला लक्ष्य खेलो इंडिया और ओलंपिक गोल्ड

BY: • LAST UPDATED : November 27, 2024
Inkhabar Haryana, Charu Siwach:  बेंगलुरु में 19 से 20 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में रोहतक की चारु सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ की थी, जिसमें एक साथ 700 लड़कियों ने हिस्सा लिया। चारु ने इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कोच और माता-पिता को दिया श्रेय

सफलता के बाद चारु सिवाच ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच नीतू गहलावत और संदीप पन्नू के साथ-साथ अपने माता-पिता को दिया। चारु ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी सुबह-शाम की मेहनत और कोच के सही मार्गदर्शन का बड़ा योगदान है।

चोट के बावजूद नहीं छोड़ा हौसला

चारु के कोच नीतू गहलावत और संदीप पन्नू ने कहा कि चारु ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले चारु को चोट लगी थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अभ्यास जारी रखा। परिणामस्वरूप, आज उसने यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

अगला लक्ष्य खेलो इंडिया और ओलंपिक

चारु ने बताया कि वह पहले 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री में भाग लिया। अब उनका अगला लक्ष्य खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीतना और भविष्य में ओलंपिक में देश का नाम रोशन करना है। चारु ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण उन्हें निश्चित रूप से उनके लक्ष्यों तक पहुंचाएंगे।

रोहतक में हुआ भव्य स्वागत

चारु की इस उपलब्धि के बाद रोहतक में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने चारु के उत्साह और दृढ़ संकल्प की सराहना की। चारु सिवाच की यह सफलता न केवल रोहतक बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है।