




Inkhabar Haryana, CM Saini News: हरियाणा के युवा बॉक्सिंग स्टार हेमंत सांगवान ने अपनी शानदार उपलब्धि से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अमेरिका के कोलारेडो शहर में आयोजित अंडर-19 यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 92 किलोग्राम वेट वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
हेमंत सांगवान ने अपनी शानदार जीत के बाद अपने कोच हितेश देशवाल के साथ गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हेमंत को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीएम ने हेमंत को उनके संघर्ष और समर्पण के लिए सराहाना भी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रेरणास्त्रोत साबित होगा और उनके इस सम्मानजनक प्रदर्शन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार बॉक्सिंग और अन्य खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह चैंपियनशिप अमेरिका के कोलारेडो शहर में आयोजित की गई थी, जहां हेमंत ने अपनी मजबूत तकनीक और रणनीति के दम पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और गोल्ड मेडल जीता। हेमंत की इस जीत से न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है।
Kumari Sheilja News: “हरियाणा में बढ़ते बीपीएल परिवार…”, सैलजा ने बीजेपी की नाकामी का कसा तंज




