Advertisement
Advertisement
होम / Cricket Cup: बाबा खेमचंद दास जोहड़िया क्रिकेट कप प्रतियोगिता में अनेक टीमों के बीच हुए रोचक मुकाबले

Cricket Cup: बाबा खेमचंद दास जोहड़िया क्रिकेट कप प्रतियोगिता में अनेक टीमों के बीच हुए रोचक मुकाबले

BY: • LAST UPDATED : September 10, 2024

Cricket Cup: बाबा खेमचंद दास जोहड़िया क्रिकेट कप प्रतियोगिता में सोमवार को अनेक टीमों के बीच मैच खेले गए। खेलों की जानकारी देते हुए सुजान मालड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन सिहार और सोहासड़ा की टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें सोहासड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बनाए। इस मैच में सिहार की टीम ने सोहासड़ा को हराया।

सभी टीमों ने धुआँधार परिया खेली

झगड़ौली और मालड़ा की टीमों के बीच खेले गए मैच में झगड़ौली ने मालड़ा की टीम को 9 विकेट से हराया। गाहड़ा और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवरों में 69 रन बनाए। जवाब में गाहड़ा की टीम ने 4.4 ओवर में छक्के के साथ 74 रन बनाकर मैच अपनी झोली में डाल लिया।

सिहार और गाहड़ा की टीमों के बीच खेले गए मैच में सिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंद्र की विस्फोटक बल्लेबाजी के बल पर निर्धारित छह ओवरों में छह विकेट पर अट्ठासी रनों का विशाल स्कोर बनाया। इंद्र ने 21 गेंदों में आठ धुंआधार छक्कों और दो चौकों की सहायता से 64 रनों की अर्ध शतकीय पारी खेली। गाहड़ा की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम केवल 43 रन ही बना सकी। सिहार की टीम ने यह मैच 45 रनों से जीता।

Advertisement

बारिश के चलते रविवार को नहीं खेला गया कोई मैच

सिहार के खिलाड़ी इंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एक अन्य रोचक मुकाबला मिसरी और पाटौदा की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें मिसरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवरों में छह विकेट पर 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाटौदा की टीम का स्कोर भी 27 रन बना और यह मैच टाई हो गया। इस प्रतियोगिता का यह पहला टाई मैच रहा। दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया। पाटौदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित एक ओवर में एक विकेट पर 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिसरी की टीम एक ओवर में एक विकेट पर तीन रन ही बना सकी।

सुपर ओवर का यह मैच पाटौदा की टीम ने 14 रनों से जीत लिया। समाचार लिखे जाने तक पाटौदा और भड़ंगी की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था। भड़ंगी की टीम ने निर्धारित छह ओवरों में पांच विकेट पर 44 रन बनाए। जवाब में पाटौदा की टीम तीन ओवरों में एक विकेट पर 22 रन बना लिए थे। रविवार को बारिश के चलते प्रतियोगिता में कोई भी मैच नहीं हुआ। इस अवसर पर मंदिर कमेटी, खेल कमेटी और सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Crime News: बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत