Advertisement
Advertisement
होम / Gradation Verification Committee: रद्द हो सकते 76 खिलाड़ियों के खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट, जांच में पॉलिसी के विरुद्ध मिले प्रमाण-पत्र

Gradation Verification Committee: रद्द हो सकते 76 खिलाड़ियों के खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट, जांच में पॉलिसी के विरुद्ध मिले प्रमाण-पत्र

BY: • LAST UPDATED : February 19, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Gradation Verification Committee: हरियाणा में 76 खिलाड़ियों के खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द होने की संभावना है। ग्रेडेशन वैरिफिकेशन कमेटी की जांच में कई प्रमाण-पत्र पॉलिसी के विरुद्ध पाए गए हैं। इस संबंध में अंबाला, रोहतक, हिसार और गुरुग्राम खेल मंडलों के डिप्टी डायरेक्टर्स को पत्र लिखा गया है। खिलाड़ियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अवसर दिया जाएगा, लेकिन यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता, तो उनके सर्टिफिकेट रद्द कर दिए जाएंगे।

जांच में पॉलिसी के विरुद्ध मिले प्रमाण-पत्र

जानकारी के मुताबिक, खेल विभाग द्वारा गठित ग्रेडेशन वैरिफिकेशन कमेटी ने प्रमाण-पत्रों की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। कुछ प्रमाण-पत्रों में आवश्यक मानकों की अनदेखी की गई थी, जिससे इनकी वैधता पर सवाल उठे हैं। विभाग ने संबंधित खेल मंडलों के डिप्टी डायरेक्टर्स को पत्र लिखकर आवश्यक जानकारी मांगी है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

खिलाड़ियों को मिलेगा सुनवाई का मौका

हालांकि सर्टिफिकेट रद्द करने से पहले खिलाड़ियों को अपनी सफाई देने का मौका मिलेगा। यदि वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए, तो उनके प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। यह कदम राज्य में खेल ग्रेडेशन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Advertisement

प्रभावित जिलों की सूची

नीचे दिए गए आंकड़ों के अनुसार, भिवानी जिले से सर्वाधिक 21 खिलाड़ियों के प्रमाण-पत्र जांच के दायरे में आए हैं, जबकि सोनीपत से 10 और हिसार से 9 खिलाड़ी प्रभावित हो सकते हैं। अन्य जिलों में यह संख्या कम है, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने तक स्थिति में बदलाव संभव है।

किस जिले के कितने खिलाड़ी

  • भिवानी – 21
  • फरीदाबाद – 02
  • फतेहाबाद – 02
  • हिसार-  09
  • झज्जर – 01
  • जींद – 07
  • कैथल – 03
  • करनाल – 03
  • कुरुक्षेत्र –  05
  • महेंद्रगढ़ – 03
  • पलवल- 02
  • पानीपत – 02
  • रोहतक – 05
  • सोनीपत – 10
  • रोहतक – 01
  • दादरी –  01

 

Anil Vij: महाकुंभ पर विपक्ष के बयानों का मंत्री अनिल विज ने दिया करारा जवाब, कहा-“हमारे देश का विपक्ष लगातार सनातन…”

Advertisement