




Inkhabar Haryana, Junior World Wrestling Championship 2025: भारतीय कुश्ती में एक बार फिर हरियाणा ने अपना दबदबा कायम रखा है। 17 से 24 अगस्त 2025 के बीच बुल्गारिया में आयोजित होने जा रही जूनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ट्रॉयल वीरवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया। इस चयन ट्रायल में पूरे देश भर से पहलवानों ने हिस्सा लिया, लेकिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबसे ज्यादा स्थान हासिल किए।
CET Exam 2025: बस सेवा से लेकर आवास तक, नूंह जिला प्रशासन ने CET एग्जाम के लिए किए पुख्ता इंतजाम
हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सिंह सांगवान ने जानकारी दी कि कुल 20 खिलाड़ियों की भारतीय टीम में से 14 पहलवान हरियाणा से चयनित हुए हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। इस ट्रॉयल का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ द्वारा किया गया था। फ्री स्टाइल श्रेणी के ट्रायल में हरियाणा के छह पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया और टीम में स्थान बनाया। जिनमें 57 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित मलिक (सोनीपत), 65 किलोग्राम में अश्वनी (रोहतक), 74 किलोग्राम में परमिंदर (झज्जर), 79 किलोग्राम में अमित (सोनीपत), 92 किलोग्राम में सचिन (हिसार) और 97 किलोग्राम में विशाल (जींद) शामिल है।
इसके आलावा 125 किलोग्राम में जसपूरण (पंजाब), 86 किलोग्राम में मुकुल (दिल्ली), 70 किलोग्राम में सागर (दिल्ली) और 61 किलोग्राम में अजय (महाराष्ट्र) अन्य राज्यों से चयनित खिलाड़ी शामिल है।
ग्रीको रोमन श्रेणी में भी हरियाणा के आठ पहलवानों का चयन हुआ, जिनमें 55 किलोग्राम में अनिल मोर (हिसार), 60 किलोग्राम में सूरज (रोहतक), 63 किलोग्राम में गौरव (सोनीपत), 67 किलोग्राम में अनुज (हिसार), 72 किलोग्राम में विनीत (जींद), 77 किलोग्राम में अमन (चरखी दादरी), 82 किलोग्राम में प्रिंस (रोहतक) और 87 किलोग्राम में रोहित (हिसार) शामिल है। वहीं इस श्रेणी में अन्य राज्यों से चयनित खिलाड़ी 97 किलोग्राम में नमन (दिल्ली) और 130 किलोग्राम में उत्तम राणा (उत्तर प्रदेश) का नाम शामिल है।




