Advertisement
Advertisement
होम / Korfball Competition: तीन दिवसीय कोर्फबाल के 21वें फैडरेशन का शुभारंभ, हरियाणा ने उत्तराखंड को हराया

Korfball Competition: तीन दिवसीय कोर्फबाल के 21वें फैडरेशन का शुभारंभ, हरियाणा ने उत्तराखंड को हराया

BY: • LAST UPDATED : September 7, 2024

Korfball Competition: रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंडोर खेल स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय कोर्फबाल के 21वें फैडरेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. प्रदीप कुन्नू ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों में आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नशे से दूर रहना चाहिए तथा खेल को बिना किसी द्वेष से खेलना चाहिए।

हरियाणा ने उत्तराखंड को हराया

कोर्फबाल फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हिमांशु मिश्रा ने भी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। मदवि में हुए पहला मुकाबला केरल और छतीसगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें केरल की टीम ने 12-8 के स्कोर से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला पंजाब व हिमाचल के मध्य खेला गया जिसमें हिमाचल की टीम ने 16-5 से जीत हासिल की और तीसरा मुकाबला हरियाणा और उत्तराखंड के बीच हुआ जिसमें 16-9 अंकों से हरियाणा की टीम विजयी रही। इस अवसर पर अशोक कुमार, डॉ सुखबीर सिंह सिंधु, सौरभ खासा, राजेश सैनी, विनोद कुमार, मेजर राजप्रीत आदि मौजूद रहे।

National Nutrition Month: सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण माह, एनएसएस विभाग और गृह विज्ञान विभाग ने किया आयोजन

Advertisement