Advertisement
Advertisement
होम / Kurukshetra News: राज्य स्तरीय स्कूली चैस, हॉकी व साइकिलिंग मुकाबिले का आरंभ, चार हजार खिलाड़ी हुए शामिल

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय स्कूली चैस, हॉकी व साइकिलिंग मुकाबिले का आरंभ, चार हजार खिलाड़ी हुए शामिल

BY: • LAST UPDATED : September 16, 2024

Kurukshetra News: हरयाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय स्कूली चैस, हॉकी व साइकिलिंग मुकाबले का आरंभ रविवार को हुआ। इस मुकाबिले में अलग-अलग जिलों से करीब चार हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।मुकाबले का आरंभ जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने किया। खेल इंचार्ज चंद्रभान कमोदा ने जानकारीं दी की हॉकी प्रतियोगिता में लड़कियों ने अंडर -14 में जींद ने फरीदाबाद को 5-0 से हराया तो वहीं शतरंज में अंडर-19 लड़कियों वर्ग में अंबाला ने करनाल को 4-0 से हराया जबकि साइकिलिंग में अंडर- 17 में कुरुक्षेत्र ने पहला, पानीपत ने दूसरा और पंचकूला ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सहायक खेल शिक्षा अधिकारी ने खेल के बारे में दी जानकारी

राधेश्याम शर्मा सहायक खेल शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहाबाद में हॉकी मुकाबला, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में शतरंज और राष्ट्रीय राज मार्ग 152 पर साइकिलिंग के मुकाबले का प्रबंध किया गया। साइकिल प्रतियोगिता कोसही तरह से चलाने के लिए मार्ग पर पुलिस द्वारा व्यवस्था की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा खिलाड़ियों के रुकने का योग्य इंतजाम किया है। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न आए। इस मौके पर कंवरपाल, कमल बंसल, रवीना, रणदेव संदीप, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अनिल मोर, किरण कुमार, दलविंदर सिंह, सहित अन्य सभी शामिल रहे।

Karnal News: बारिश के चलते फिर हुआ एक हादसा, पेड़ से भीड़े स्कूटी सवार

Advertisement