Advertisement
Advertisement
होम / Manu Bhaker: ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर सहित इन दिग्गज खिलाड़ियों को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Manu Bhaker: ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर सहित इन दिग्गज खिलाड़ियों को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

BY: • LAST UPDATED : January 17, 2025

Inkhabar Haryana, Manu Bhaker: खेल के क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले खिलाड़ियों को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निशानेबाजी, शतरंज, हॉकी और पैरा एथलेटिक्स जैसे क्षेत्रों के दिग्गज खिलाड़ी उपस्थित थे।

इस वर्ष खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रमुख नाम में हरियाणा की बेटी और निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज के उभरते सितारे डी. गुकेश का रहा। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। जैसे ही इन दोनों खिलाड़ियों को मंच पर बुलाया गया, उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

मनु भाकर भारत की निशानेबाजी की चमक

मनु भाकर, जिन्होंने दो ओलंपिक पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है, ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस पुरस्कार को हासिल किया। मनु ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनका यह सम्मान देश में उभरते निशानेबाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Advertisement

डी. गुकेश किशोर शतरंज प्रतिभा

किशोर शतरंज विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने भी इस साल अपने असाधारण खेल से इतिहास रचा। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी युवा उम्र में वह मुकाम हासिल किया है, जो देश के लिए गौरव का विषय है।

अन्य सम्मानित खिलाड़ी

इस मौके पर हॉकी के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा हाई जंप में ओलंपिक पदक विजेता प्रवीण कुमार को भी सम्मानित किया गया। हरमनप्रीत ने भारतीय हॉकी टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं, जबकि प्रवीण ने अपनी अद्भुत क्षमता और दृढ़ता से विश्व मंच पर भारत को गौरवान्वित किया।