Advertisement
Advertisement
होम / Neeraj Chopra: बिना किसी शोर-गुल के शादी, धोनी की तरह सात जन्मों के बंधन में बंधे नीरज चौपड़ा, फैंस को चौकाया

Neeraj Chopra: बिना किसी शोर-गुल के शादी, धोनी की तरह सात जन्मों के बंधन में बंधे नीरज चौपड़ा, फैंस को चौकाया

BY: • LAST UPDATED : January 20, 2025

Inkhabar Haryana, Neeraj Chopra: भारत के खेल इतिहास में जेवलिन थ्रो के नायक नीरज चोपड़ा का नाम एक चमकते सितारे की तरह उभरा है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले नीरज ने अपने खेल और विनम्र स्वभाव से लाखों दिल जीते। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने फैंस और मीडिया को चौंका दिया जब उन्होंने चुपचाप शादी के बंधन में बंधने की खबर साझा की। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया, ठीक वैसे ही जैसे एक दशक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने गुपचुप शादी करके किया था।

गुपचुप शादी की घोषणा

बता दें कि, रविवार को नीरज चोपड़ा ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह हिमानी के साथ शादी के पारंपरिक जोड़े में नजर आए। तस्वीरें देखने के बाद भी फैंस को एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ और वे एक-दूसरे को फोन कर इस खबर की पुष्टि करने लगे। हालांकि, यह किसी तरह की अफवाह या एआई-जनरेटेड तस्वीर नहीं थी। यह खबर बिल्कुल सच थी, और इसने उनके प्रशंसकों को खुशी के साथ हैरानी में डाल दिया।

शादी का आयोजन बेहद निजी

नीरज चोपड़ा की शादी न केवल उनकी निजी जिंदगी का बड़ा कदम है, बल्कि यह उनके लाखों फैंस के लिए भी एक खास मौका है। शादी का आयोजन बेहद निजी और सादगीपूर्ण तरीके से किया गया, जिसमें उनके करीबी लोग शामिल हुए। मीडिया और फैंस को इसकी भनक भी तब लगी जब नीरज ने खुद तस्वीरें साझा कीं।