Advertisement
Advertisement
होम / Neeraj Chopra Weds Himani Mor: ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर की एक और फोटों आई सामने, दोनों भाईयों संग लग रहीं बहुत प्यारी

Neeraj Chopra Weds Himani Mor: ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर की एक और फोटों आई सामने, दोनों भाईयों संग लग रहीं बहुत प्यारी

BY: • LAST UPDATED : January 22, 2025
Inkhabar Haryana, Neeraj Chopra Weds Himani Mor: सोनीपत के गांव लडसोली की रहने वाली हिमानी मोर हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही हैं। उनके विवाह समारोह की एक तस्वीर 16 जनवरी की है, जिसमें वह अपने भाइयों के साथ एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में हिमानी बीच में हैं, एक ओर उनके भाई हिमांशु और दूसरी ओर जयदीप खड़े हैं। हिमानी की शादी से जुड़े हर लम्हे को खास बनाने के लिए उनके परिवार ने पूरी तैयारी की थी।

चंडीगढ़ से शिमला तक शादी की तैयारियां

हिमानी मोर 14 जनवरी को अपने भाई हिमांशु के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थीं। शादी के सभी परिजन और खास मेहमान चंडीगढ़ के जीरकपुर में ठहरे, जिसके बाद वे शिमला गए। हिमानी के भाई हिमांशु ने बताया कि उनकी बहन हर काम में परफेक्शन पसंद करती हैं। यही कारण है कि शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने लगातार दो सप्ताह तक दिल्ली और चंडीगढ़ में शॉपिंग की।

शॉपिंग के खास अनुभव

हिमानी ने अपनी शॉपिंग दिल्ली के लाजपत नगर और चंडीगढ़ के एलएनटी मॉल से की। शॉपिंग के दौरान उनके साथ अलग-अलग समय पर उनकी भाभी, मां और भाई मौजूद रहे। हिमानी की शादी के दिन चंडीगढ़ से ही एक मेकअप आर्टिस्ट बुलाई गई, जिन्होंने उनका मेकअप और तैयारियों का सारा काम संभाला।

Advertisement

सोशल मीडिया से दूरी

आज के समय में जहां सोशल मीडिया हर किसी के जीवन का हिस्सा बन चुका है, हिमानी और उनके भाई ने इससे दूरी बनाए रखी है। हिमानी ने अपने खेल के शुरुआती दिनों से ही सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी, ताकि उनका समय व्यर्थ न हो। हिमांशु ने बताया कि सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की बजाय दोनों ने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।

फर्जी अकाउंट्स की बढ़ती संख्या

नीरज चोपड़ा से विवाह के बाद हिमानी मोर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं। नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हिमानी के साथ तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद से लोग हिमानी को सर्च करने लगे। हालांकि, हिमानी का कोई आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। उनके भाई ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से जो भी अकाउंट्स हैं, वे फर्जी हैं।

हिमानी के कजिन भाई नवीन ने बताया कि उनकी बहन को फोटो खिंचवाने का शौक नहीं है, जबकि वह खुद सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। नवीन ने यह भी बताया कि हिमानी अपनी जिंदगी को सादगी और लक्ष्य के साथ जीना पसंद करती हैं।