




Inkhabar Haryana, Pakistan vs England Test Series:पाकिस्तान-इंग्लैंड सीरीज में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज 7 अक्तूबर से शुरु होने वाली हैं। पहले यह सीरीज पाकिस्तान में ही खेली जानी थीं लेकिन अब इसको लेकर अटकले लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान-इंग्लैंड सीरीज की जगह को बदला जा सकता है। यह टेस्ट सीरीज UAE या श्रीलंका में हो सकता है। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले कई स्टेडियमों में काम चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 7 अक्तूबर से मुल्तान में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्तूबर से कराची में खेला जाना है। टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 अक्तूबर से रावलपिंडी में खेला जाना है। अगर कराची और रावलपिंडी का स्टेडियम सही समय पर तैयार नहीं हुआ तो यह सीरीज किसी और देश में खेली जाएगी।
Vinesh Phogat Resign: रेसलर विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा, जानिए क्या हैं पूरा मामला
बता दें कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी में जोरो शोरो से लगा हुआ है। जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी पैसे खर्च किये है। उसे ICC से फंडिंग मिली है। वहीं भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं, इस पर अभी तक कुछ भी ठिक से कहा नहीं जा सकता है। टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने की आशा काफी कम है।




