Advertisement
Advertisement
होम / Pooja Dhanda Engagement: मैट से मंडप तक, इंटरनेशनल पदकों के बाद अब जीवनसाथी के साथ नई पारी शुरू करेंगी पूजा ढांडा

Pooja Dhanda Engagement: मैट से मंडप तक, इंटरनेशनल पदकों के बाद अब जीवनसाथी के साथ नई पारी शुरू करेंगी पूजा ढांडा

BY: • LAST UPDATED : August 7, 2025

Inkhabar Haryana, Pooja Dhanda Engagement: हरियाणा की मिट्टी ने न जाने कितने पहलवानों को जन्म दिया है और उन्हीं में एक चमकता हुआ नाम है पूजा ढांडा, जो अब जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। कुश्ती के अखाड़े में देश का नाम रोशन करने वाली पूजा अब अपने निजी जीवन में भी एक नए अध्याय की ओर बढ़ रही हैं।

Heavy rain in Panchkula: पंचकूला में बारिश बनी आफ़त, टिक्कर ताल और नदी दोनों खतरे के निशान पर

आज बिजनेसमैन अभिषेक बूरा के साथ होगी सगाई

हिसार की यह अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान आज यानी 7 अगस्त 2025 को बिजनेसमैन अभिषेक बूरा के साथ सगाई के बंधन में बंधेंगी। सगाई का आयोजन हिसार के तोशाम रोड स्थित ताज पैलेस में पारिवारिक एवं करीबी मित्रों की उपस्थिति में होगा।

Advertisement

फरवरी में हुआ था रोका

पूजा और अभिषेक का रिश्ता अरेंज मैरिज है, जिसे पूजा के पिता अजमेर ढांडा ने तय किया है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद 23 फरवरी 2025 को रोके की रस्म निभाई गई थी। अब नवंबर में यह जोड़ी विवाह सूत्र में बंधने जा रही है। 13 नवंबर 2025 को पूजा और अभिषेक की शादी धूमधाम से संपन्न होगी।

 

Rakhi shopping in Haryana Shops: हरियाणा में रंग बिरंगी राखियों से सजे बाजार, जानें क्या हैं इस बार खास