Advertisement
Advertisement
होम / Ranji Trophy 2025: विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी, अरुण जेटली स्टेडियम में उमड़ी दर्शकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़

Ranji Trophy 2025: विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी, अरुण जेटली स्टेडियम में उमड़ी दर्शकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025

Inkhabar Haryana, Ranji Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का करिश्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तो हमेशा देखा गया है, लेकिन रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में उनकी वापसी ने भी एक नया इतिहास रच दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में कोहली को देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े। लगभग 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहे कोहली की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम खचाखच भर गया, जिससे यह मुकाबला घरेलू क्रिकेट में भी अभूतपूर्व आकर्षण का केंद्र बन गया।

 

Ranji Trophy 2025: रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी, BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जानें पूरी खबर

Advertisement

स्टेडियम के बाहर उमड़ा विराट प्रेम

मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन दर्शकों की भीड़ उससे काफी पहले ही स्टेडियम के बाहर जुटने लगी थी। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पहले अनुमान लगाया था कि इस मुकाबले को देखने के लिए लगभग 10,000 दर्शक आएंगे, जो रणजी ट्रॉफी के स्तर पर एक रिकॉर्ड संख्या मानी जा रही थी। लेकिन कोहली की लोकप्रियता के आगे यह अनुमान भी कम साबित हुआ, क्योंकि इससे कहीं अधिक लोग स्टेडियम पहुंचे।

सबसे पहले 6,000 दर्शकों की क्षमता वाला गौतम गंभीर स्टैंड खोला गया, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि आयोजकों को मजबूर होकर 14,000 दर्शकों की क्षमता वाले बिशन सिंह बेदी स्टैंड को भी खोलना पड़ा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला भी वहीं से गुजर रहा था, जो महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने राजघाट जा रहे थे। इसके कारण सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी थी, जिससे स्टेडियम में प्रवेश करने वालों को अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

कोहली का जलवा और मैदान का माहौल

जब दिल्ली टीम मैदान में उतरी और विराट कोहली दूसरी स्लिप में फील्डिंग के लिए पहुंचे, तो पूरा स्टेडियम “कोहली-कोहली” के नारों से गूंज उठा। उनकी हर एक हरकत पर दर्शक तालियां बजा रहे थे। मैच के दौरान, 12वें ओवर में एक उत्साही प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के पास पहुंचा और उनके पैर छूने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर मैदान से बाहर ले गए।