Advertisement
Advertisement
होम / Samrat Rana: सम्राट राणा ने बढ़ाया करनाल का नाम, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

Samrat Rana: सम्राट राणा ने बढ़ाया करनाल का नाम, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

BY: • LAST UPDATED : November 22, 2024
Inkhabar Haryana, Samrat Rana: करनाल के सम्राट राणा ने एक बार फिर से अपने शहर और राज्य का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सम्राट ने 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी क्षमता और मेहनत का लोहा मनवाया। इसके अलावा उन्होंने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता, जिससे यह साबित हो गया कि सम्राट के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शूटर्स के साथ मुकाबला करने की पूरी ताकत और हुनर है।

राणा BA 2nd ईयर के छात्र

सम्राट राणा फिलहाल DAV पीजी कॉलेज में BA 2nd ईयर के छात्र हैं, पिछले छह साल से शूटिंग में सक्रिय हैं। उनके इस यात्रा की शुरुआत जूनियर विंग से हुई थी, जहां उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते। लेकिन अब उन्होंने सीनियर विंग में कदम रखा और अपने पहले ही इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया।

उन्होने सबसे पहले स्टेट यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वहाँ अपनी धाक जमाई। इसके बाद, उन्होंने नेशनल यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी मेडल जीता और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

Advertisement

DAV कॉलेज ने किया सम्मानित

दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में सम्राट ने अपनी अविश्वसनीय शॉटिंग क्षमता का प्रदर्शन किया और 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस सिंगल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी हासिल किया। उनके इस अद्वितीय प्रदर्शन के बाद, DAV कॉलेज ने उन्हें सम्मानित किया और 51 हजार रुपए की राशि के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी। सम्राट की कड़ी मेहनत और समर्पण ने न केवल कॉलेज, बल्कि उनके शहर और राज्य का नाम भी रोशन किया।