




Inkhabar Haryana, Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल लगभग 20 साल की शादी के बाद अलग होने की कगार पर है।
खबरों में यह भी दावा किया गया है कि वीरेंद्र सहवाग और आरती ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके रिश्ते में तनाव की अटकलें और तेज हो गई हैं। वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत ने अप्रैल 2004 में शादी की थी। उनकी शादी क्रिकेट और खेल प्रेमियों के बीच काफी चर्चित रही। यह जोड़ा दो बेटों, आर्यवीर और वेदांत, का माता-पिता है। शादी के इतनें सालों में यह कपल हमेशा एक खुशहाल परिवार का उदाहरण माना जाता था।
क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग को हमेशा एक मजबूत और संतुलित व्यक्तित्व माना गया है। उनके प्रशंसकों के लिए यह खबर बेहद चौंकाने वाली है। सहवाग ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी खुद को सामाजिक कार्यों और कमेंट्री के जरिए सक्रिय रखा है।
फिलहाल, इस मामले में किसी भी तरह की सच्चाई पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। सहवाग और आरती अहलावत की ओर से इस खबर पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि यह महज एक अफवाह साबित हो और यह जोड़ी अपने रिश्ते में मजबूती बनाए रखे।




