




डॉ. चौटाला ने तीन कृषि कानूनों की वापसी के समय सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उसे क्रियान्वित नहीं किया गया है।
निकाय चुनावों को लेकर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सरकार पर केवल घोषणा तक सीमित रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने चुनावों की तैयारी के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जिला स्तर पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन लिए जाएंगे और पार्टी रणनीतिक रूप से चुनावों में हिस्सा लेगी।
वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर डॉ. चौटाला ने इसका समर्थन किया और कहा कि यह देशहित में एक अच्छी पहल होगी। इससे चुनावी प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
डॉ. चौटाला ने घोषणा की कि जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर पर संगठन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद फरवरी महीने से जेजेपी का सदस्यता अभियान शुरू होगा, जिससे पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।




