Advertisement
Advertisement
होम / Ambala News: अंबाला में भवन निर्माण कामगार यूनियन का विरोध प्रदर्शन, श्रम मंत्री अनिल विज के खिलाफ नारेबाजी

Ambala News: अंबाला में भवन निर्माण कामगार यूनियन का विरोध प्रदर्शन, श्रम मंत्री अनिल विज के खिलाफ नारेबाजी

BY: • LAST UPDATED : March 4, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Ambala News: हरियाणा में मजदूरों की समस्याओं को लेकर ट्रेड यूनियनों का विरोध तेज हो रहा है। इसी कड़ी में अंबाला में आज भवन निर्माण कामगार यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों और सैकड़ों मजदूरों ने श्रम मंत्री अनिल विज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लेबर डिपार्टमेंट के फैसले पर रोष प्रकट किया।

50,000 मजदूरों का रजिस्ट्रेशन रद्द होने पर गुस्सा

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट ने बिना किसी पूर्व सूचना के 50,000 मजदूरों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इस निर्णय से हजारों मजदूर प्रभावित हुए हैं, जिन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं और योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग मंत्री के इशारे पर तानाशाही रवैया अपना रहा है। बिना किसी सूचना के मजदूरों का रजिस्ट्रेशन रद्द करना सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को दर्शाता है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

यूनियन पदाधिकारियों ने पहले श्रम मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और फिर अंबाला छावनी बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपनी मांगों को दोहराया और सरकार से तत्काल रजिस्ट्रेशन बहाल करने की अपील की। यूनियन लीडर ने साफ किया कि अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला, तो यह विरोध प्रदर्शन और बड़े स्तर पर किया जाएगा।

Advertisement

पुलिस की समझाइश के बाद चार प्रतिनिधियों की मंत्री से मुलाकात

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। विरोध कर रहे कर्मचारियों को समझाने के बाद पुलिस ने सिर्फ चार प्रतिनिधियों को श्रम मंत्री अनिल विज से मिलने की अनुमति दी। यूनियन कर्मचारी फिलहाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने कुछ प्रतिनिधियों को मंत्री से मिलने की अनुमति दी है ताकि बातचीत से समाधान निकाला जा सके। फिलहाल, यूनियन की ओर से सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें

Rohtak Crime News: रोहतक में खून से लथपथ मिला किसान का शव, हत्या का केस दर्ज, जानें क्या हैं पूरा मामला
Mohanlal Badoli: कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, ब्रह्मसरोवर से निकाली गई कलश यात्रा, मोहनलाल बडौली समेत ये नेता रहे मुख्य अतिथि
Farmer Protest: 19 मार्च को किसानों और सरकार के बीच होंगी बैठक, उठेगा MSP का मुद्दा
Haryana Budget Session 2025: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मंजू चौधरी ने बिजली सेवाओं पर उठाए सवाल, अनिल विज ने कहा-“सरकार ट्रांसफॉर्मर का खर्च खुद उठाएगी…”
Haryana Budget Session 2025: हरियाणा विधानसभा में 2008 सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले पर हुआ जोरदार हंगामा, अनिल विज ने कहा-“गुंडे को गुंडागर्दी कहते है हुड्डा ने किया तो हुड्डागर्दी कहते…”