Advertisement
Advertisement
होम / Amit Sangwan: हरियाणा का लाल अमित सांगवान जम्मू-कश्मीर में देश सेवा करते हुए शहीद, आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Amit Sangwan: हरियाणा का लाल अमित सांगवान जम्मू-कश्मीर में देश सेवा करते हुए शहीद, आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

BY: • LAST UPDATED : May 6, 2025

Inkhabar Haryana, Amit Sangwan:  हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव सारंगपुर का माहौल आज शोक में डूबा है। गांव का वीर सपूत, भारतीय सेना का जवान अमित सांगवान जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को हुए एक दुखद हादसे में देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। शहीद अमित का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में उस समय हुआ, जब सेना का एक वाहन पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में सेना के तीन जवान शहीद हो गए, जिनमें हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव सारंगपुर निवासी अमित सांगवान भी शामिल थे।

गांव में पहली बार शहादत

अमित सांगवान की शहादत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरा गांव गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि 1947 के बाद यह गांव की पहली शहादत है। ग्रामीणों और परिवारजनों के लिए यह क्षति अपूरणीय है। चारों ओर मातम का माहौल है, हर आंख नम है, लेकिन साथ ही गांववाले अपने बेटे की वीरगति पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं।

आज होगा अंतिम संस्कार

शहीद अमित सांगवान का पार्थिव शरीर आज मंगलवार को उनके गांव लाया जाएगा और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई के दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी, सैन्य बल, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में आमजन मौजूद रहेंगे।

Advertisement

अमित सांगवान की बहादुरी और देश के लिए उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया है। गांव के युवा अब अमित को प्रेरणा मानकर देशसेवा के सपने देख रहे हैं।