Advertisement
Advertisement
होम / Amit Shah Statement on Pahalgam Terror Attack: “किसी आतंकवादी को बख्शा…”, पहलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह ने आतंकवादियों को दी चेतावनी

Amit Shah Statement on Pahalgam Terror Attack: “किसी आतंकवादी को बख्शा…”, पहलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह ने आतंकवादियों को दी चेतावनी

BY: • LAST UPDATED : May 2, 2025
Inkhabar Haryana, Amit Shah Statement on Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी देते हुए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 90 के दशक से चल रहे कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति के बारे में बात की है और आतंकवादियों को इस हमले का मुहंतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है।

किसी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा- शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चाहे उत्तर-पूर्व हो, चाहे वामपंथी उग्रवाद का क्षेत्र हो, चाहे कश्मीर पर पड़ी आतंकवाद की छाया हो हर चीज का हमने मजबूती के साथ जवाब दिया है। अगर कोई कायराना हमला करके ये समझता है कि उनकी बड़ी जीत है, तो समझ ले, यह नरेन्द्र मोदी की सरकार है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस देश की इंच-इंच भूमि से आतंकवाद को मूल समेत उखाड़ने का हमारा संकल्प है और वह सिद्ध होकर रहेगा।जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उसका उचित दंड उन्हें निश्चित रूप से मिलेगा।

शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, उचित दंड दिया जाएगा आतंकवादियों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि उन्होंने हमारे 27 नागरिकों को मारकर लड़ाई जीत ली है।’ उन्होंने कहा, वे अपना संकल्प दोहराना चाहते हैं कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उन्हें उचित सजा अवश्य मिलेगी।

हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प- शाह

गृह मंत्री ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है। यह साबित भी होगा। इस लड़ाई में न केवल 140 करोड़ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। दुनिया के सभी देश एकजुट हैं और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के लोगों के साथ हैं।