Advertisement
Advertisement
होम / Anaya Sauda Climb mount Everest at age of 9: हरियाणा की छोरी ने रचा इतिहास, मात्र 9 साल की उम्र में फहराया माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा

Anaya Sauda Climb mount Everest at age of 9: हरियाणा की छोरी ने रचा इतिहास, मात्र 9 साल की उम्र में फहराया माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा

BY: • LAST UPDATED : May 29, 2025
Inkhabar Haryana, Anaya Sauda Climb mount Everest at age of 9: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती ने एक बार फिर इतिहास रचा है। इस बार यह कारनामा किया है मात्र 9 वर्षीय एनाया सौदा ने, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस छोटी सी उम्र में ऐसा साहसिक कार्य कर एनाया ने न केवल अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी दिया है। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना।

साहसिक सफर की शुरुआत

एनाया सौदा, कुरुक्षेत्र के सेंट थॉमस स्कूल की कक्षा 5वीं की छात्रा हैं। अपने दृढ़ संकल्प और परिवार से मिली प्रेरणा के बलबूते उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप तक की कठिन यात्रा पूरी की। यह यात्रा सिर्फ एक एडवेंचर नहीं थी, बल्कि एनाया के लिए यह एक मिशन था “नशा मुक्ति अभियान” के प्रति जागरूकता फैलाना। उन्होंने तिरंगा फहराते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान को मैंने अपने दिल में जगह दी थी। इस मिशन को ध्यान में रखते हुए मैंने यह चोटी फतेह की।

परिवार से मिली प्रेरणा और सहयोग

एनाया के साहस की जड़ें उनके परिवार में छिपी हैं। उनकी बुआ ममता सौदा से उन्हें पर्वतारोहण की प्रेरणा मिली, जिन्होंने पहले ही पहाड़ी अभियानों में भाग लेकर घर में एक मिसाल कायम की थी। एनाया के पिता महेश सौदा ने बताया कि एनाया सौदा का नाम अब प्रदेश की सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वालों में दर्ज हो गया है। यह पूरे परिवार और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Advertisement

खेलों में भी प्रतिभा का प्रदर्शन

सिर्फ साहसिक अभियानों में ही नहीं, एनाया ने खेलों के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने प्रदेश स्तर की अंडर-11 जिमनास्टिक प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।