




दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया है। इस पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का हाल ‘न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी’ जैसा है। उन्हें पता है कि दिल्ली में उनकी सरकार नहीं आने वाली, इसलिए वे कुछ भी घोषणा कर रहे हैं। यह केवल खोखले वादे हैं।
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन और किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पंजाब की धरती पर हो रहा है और ज्यादातर किसान पंजाब के ही हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बावजूद केजरीवाल ने एक बार भी किसानों से मिलने की कोशिश नहीं की। कोर्ट ने डल्लेवाल की सेहत को लेकर निर्देश दिए, लेकिन उनका पालन आज तक नहीं हुआ।




