होम / Anil Vij: अनिल विज की किसानों को सलाह- “क्या इन्होंने आगे जाने की इजाजत ले ली है…”

Anil Vij: अनिल विज की किसानों को सलाह- “क्या इन्होंने आगे जाने की इजाजत ले ली है…”

BY: • LAST UPDATED : December 6, 2024

विनोद लांबा, दिल्ली

Inkhabar Haryana, Anil Vij:  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने किसानों के दिल्ली कूच, बांग्लादेश के घटनाक्रम और राजनीतिक बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने साफ कहा कि दिल्ली कूच के लिए किसानों को पहले इजाजत लेनी चाहिए। उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी स्पष्ट और विवादित बयान दिए, जो चर्चा का विषय बन गए हैं।

बिना इजाजत आगे नहीं बढ़ सकते- विज

किसानों द्वारा दिल्ली कूच की योजना पर टिप्पणी करते हुए अनिल विज ने कहा कि क्या इन्होंने (किसानों) आगे जाने की इजाजत ले ली है? बिना इजाजत के इन्हें कैसे आगे जाने दिया जा सकता है। यदि किसान इजाजत लेकर नहीं जाएंगे, तो ये हरियाणा में ही रुक सकते हैं।”

विज ने जोर देते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को दिल्ली जाने का अधिकार है, लेकिन अगर कोई बड़ा कार्यक्रम करना है, तो इसके लिए दिल्ली सरकार से इजाजत लेना जरूरी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले एक साल से किसानों को बिठा रखा है, जिससे उन्हें खुद परेशानी हो रही है।

बांग्लादेश पर कड़े कदम उठाने की मांग

ढाका में भारत के उत्पादों के बहिष्कार के मुद्दे पर विज ने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश के घटनाक्रम पर सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह इसे दोबारा पाकिस्तान बनाने की साजिश का हिस्सा है। भारत को इस पर कड़े और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी कि उन्हें अपना डीएनए जांच कराना चाहिए, पर अनिल विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का DNA स्पष्ट है। जांच की जरूरत उन्हें है, जो विदेशी ताकतों का समर्थन करते हैं और उनके एजेंडे को बढ़ावा देते हैं।

कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर कि राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने के लिए संख्या बल नहीं है, विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब उनमें दम ही नहीं है, तो वह गेम क्या खेलेंगे।