




मंत्री विज के आगमन से पहले सिरसा रोडवेज डिपो को विशेष रूप से संवारा और चमकाया गया। बस अड्डे की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया गया और यात्रियों को सुविधाजनक माहौल देने के लिए कई अहम कदम उठाए गए। बस स्टैंड परिसर में मौजूद दुकानों को अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंत्री अनिल विज के दौरे से पहले सिरसा जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग के अधिकारी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। इस दौरान इंडिया न्यूज़ हरियाणा के संवाददाता विजय कुमार ने सिरसा रोडवेज डिपो का जायजा लिया और तैयारियों को करीब से देखा।
परिवहन मंत्री अनिल विज के इस दौरे से सिरसा रोडवेज डिपो में नई व्यवस्थाओं और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी और रोडवेज कर्मचारियों की कार्यशैली में भी सुधार देखने को मिलेगा।




