Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: रोहतक बिजली सेवा केंद्र पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Anil Vij: रोहतक बिजली सेवा केंद्र पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

BY: • LAST UPDATED : February 3, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रोहतक में एक बिजली सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जिससे बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिकायत निवारण प्रणाली की गहन समीक्षा की और अधीक्षक अभियंता (SI) को स्पष्ट निर्देश दिए कि चार घंटे से अधिक लंबित शिकायतों की जांच कर, संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाए और इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए।

शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज सेवा केंद्र में पहुंचते ही सीधे कंप्यूटर सिस्टम के पास गए और खुद शिकायतों की जानकारी लेना शुरू कर दिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारी से पूछा कि शिकायतें कैसे दर्ज होती हैं, किस माध्यम से आती हैं और उनका निवारण कैसे किया जाता है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर से तीन शिकायतकर्ताओं के डाटा निकाले और उनसे टेलीफोन पर सीधा संवाद किया। जब एक शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 घंटे बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मंत्री ने तत्काल एसई को जांच कर संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को कड़े निर्देश

ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो शिकायतें चार घंटे से ज्यादा लंबित हैं, उनकी समीक्षा कर संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने अधीक्षक अभियंता को आदेश दिया कि लंबित शिकायतों की पूरी रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए।निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि उन्होंने खुद शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात की। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनकी शिकायतें हल कर दी गई हैं, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पूरे दिन बिजली नहीं आई और उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित एसई को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण से अधिकारियों में मचा हड़कंप

ऊर्जा मंत्री के अचानक सेवा केंद्र पहुंचने से बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण की खबर मिलते ही बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत सेवा केंद्र पहुंच गए और स्थिति को संभालने में जुट गए।