Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij Gift: हरियाणा दिवस के मौके पर अनिल विज ने दी अम्बाला वालों को सौगात, जानें क्या दिया

Anil Vij Gift: हरियाणा दिवस के मौके पर अनिल विज ने दी अम्बाला वालों को सौगात, जानें क्या दिया

BY: • LAST UPDATED : November 1, 2024
Inkhabar Haryana, Anil Vij Gift: हरियाणा दिवस के अवसर पर हरियाणा के उर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर के नागरिकों को 20 वर्षों के बाद लोकल बस सेवा की सौगात दी। इस सेवा की शुरुआत से अब नागरिकों को सस्ती दरों पर यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे सालाना करोड़ों रूपए की बचत होगी।

Haryana Foundation Day: हरियाणा दिवस पर सीएम नायब ने कहा, “खेत में कमाणा, दूध दही…”

4 मिनी बसों को दिखाई हरी झंडी

अनिल विज ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास आयोजित कार्यक्रम में चार मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बसों का किराया 10 से 25 रूपए के बीच होगा, जिससे लोग अपने गंतव्य स्थान पर आसानी से पहुँच सकेंगे। यह सेवा हर एक घंटे में उपलब्ध होगी, जिससे नागरिकों को सुविधा मिलेगी। विज ने कहा कि यह बस सेवा अम्बाला शहर से बोह, बब्याल, टांगरी बांध, कलरहेड़ी व अन्य स्थानों पर चलेगी। लोगों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं, ताकि रूटों में सुधार लाया जा सके। उन्होंने इस सेवा के बाद इलेक्ट्रिक बसों की योजना का भी जिक्र किया, जिससे प्रदूषण कम होगा।

हरियाणा पंजाब से कई क्षेत्रों में आगे

इस अवसर पर विज ने हरियाणा प्रदेश की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि अलग राज्य बनने के बाद से हरियाणा कई क्षेत्रों में पंजाब से आगे निकल चुका है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पंजाब से एसवाईएल के पानी का हक हरियाणा का है। मंत्री विज ने अपनी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब-जब उन्हें किसी विभाग का कार्यभार मिला, उन्होंने अम्बाला के विकास के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने अम्बाला से दिल्ली तक परिवहन विभाग में अपने कार्यों का जादू दिखाने का भी दावा किया।