Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया शहीद स्मारक का निरीक्षण, लिफ्ट ऑपरेटर पर भड़के

Anil Vij: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया शहीद स्मारक का निरीक्षण, लिफ्ट ऑपरेटर पर भड़के

BY: • LAST UPDATED : February 6, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्मारक के कार्य की सराहना करते हुए इसे एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक बताया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक 1857 की आजादी की पहली लड़ाई के शहीदों को समर्पित है और इसका निर्माण ऐतिहासिक महत्व रखता है। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

लिफ्ट ऑपरेटर पर भड़के विज

निरीक्षण के दौरान अनिल विज ने स्मारक में बनाए गए अद्भुत एग्जीबिट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने अपनी कला के जरिए इतिहास को जीवंत कर दिया है और उनके इस योगदान के लिए वे नमन योग्य हैं।

हालांकि, निरीक्षण के दौरान जब लिफ्ट का काम अधूरा पाया गया, तो वे लिफ्ट ऑपरेटर पर भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि यदि अगले 11 दिनों में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ऑपरेटर को निलंबित कर दिया जाएगा।

Advertisement

शहीद स्मारक में दिखेगी इतिहास की झलक

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह स्मारक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को समर्पित होगा और इसे देखकर ऐसा लगेगा जैसे लोग 1857 के दौर में पहुंच गए हों। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की क्रूरता को दिखाने के लिए विशेष एग्जीबिट बनाए गए हैं, जिसमें यह दिखाया जाएगा कि कैसे भारतीयों को तोपों के आगे बांधकर मारा गया था।

10 मई 2025 को होगा शुभारंभ

मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने बताया कि स्मारक के अंदर विशेष लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लोग स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को जीवंत रूप में देख सकेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 मई 2025 तक स्मारक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक स्मारक के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा जाएगा ताकि वे इसका उद्घाटन कर सकें।