Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने लिया बड़ा एक्शन, कैथल में ASI को किया सस्पेंड

Anil Vij: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने लिया बड़ा एक्शन, कैथल में ASI को किया सस्पेंड

BY: • LAST UPDATED : January 10, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज अपने सख्त और जनहितकारी फैसलों के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने एक्शन से जनता का ध्यान खींचा है। शुक्रवार को कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने एक नन्हे स्कूली बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले जांच अधिकारी ASI सुखदेव को तुरंत सस्पेंड कर दिया।

स्कूली बच्चे की मौत पर गुस्से में दिखे विज

यह मामला तब सामने आया जब एक स्कूली बच्चे की वाहन की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। इस घटना के बाद जांच में सही तरीके से कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश था। बैठक के दौरान जब यह मुद्दा उठा, तो मंत्री अनिल विज ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव को ढुलमुल रवैये के चलते तुरंत सस्पेंड कर दिया।

स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई के निर्देश

मंत्री अनिल विज ने सिर्फ जांच अधिकारी को सस्पेंड करने तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लापरवाह स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

मंत्री ने जताई नाराजगी

मामले में कार्रवाई में देरी और उदासीन रवैये पर नाराजगी जताते हुए विज ने अधिकारियों से कहा, “एक बच्चे की मौत हो गई और आप लोगों के दिल में जरा भी दर्द नहीं है।” उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सख्त निर्णयों के लिए जाने जाते हैं विज

अनिल विज अपने बेबाक और सख्त फैसलों के लिए प्रसिद्ध हैं। चाहे प्रशासनिक ढांचे में सुधार हो या जनता से जुड़े संवेदनशील मामले, वह तुरंत एक्शन लेने में विश्वास रखते हैं। कैथल की इस घटना पर उनकी तत्परता ने एक बार फिर साबित किया है कि वह किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Tags:

Anil Vij