Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में शायद नहीं जाऊंगा क्योंकि उनके आदेशों की अनुपालना नहीं होती”- अनिल विज

Anil Vij: “ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में शायद नहीं जाऊंगा क्योंकि उनके आदेशों की अनुपालना नहीं होती”- अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा सरकार के सबसे वरिष्ठ  और परिवहन मंत्री अनिल विज अनिल विज ने एक बार फिर बेबाक बयान दिया है। उन्होंने ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल न होने का मन बना लिया है, क्योंकि उनके आदेशों की अनुपालना नहीं होती। विज ने यह भी संकेत दिए कि यदि जरूरत पड़ी तो वे अपने विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट के विकास कार्यों के लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

ग्रीवेंस कमेटी की बैठकों पर उठाए सवाल

अनिल विज ने सरकारी बैठकों में अधिकारियों द्वारा उनकी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी कही गई बातों को लागू ही नहीं किया जाता, तो ऐसी बैठकों में जाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

अंबाला कैंट क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अनिल विज ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे आंदोलन करेंगे और डल्लेवाल की तर्ज पर आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि वे जनता के हितों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

Advertisement

जनता कैंप को भी किया बंद

अनिल विज ने बताया कि अंबाला कैंट की जनता के लिए लगाए जाने वाले जनता कैंप को भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके प्रयासों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, तो जनता कैंप लगाने का कोई फायदा नहीं है।