Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij in Action:  एक्शन में आए विज, लोगों की समस्याएं सुनने के लिए चुना ये दिन

Anil Vij in Action:  एक्शन में आए विज, लोगों की समस्याएं सुनने के लिए चुना ये दिन

BY: • LAST UPDATED : November 10, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Anil Vij in Action: हरियाणा  ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।  हर सोमवार को वे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक केवल अम्बाला छावनी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यह निर्णय उनके द्वारा अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लिया गया है, जहां वे नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

लोगों की समस्या का करेंगे निदान

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है जिसमें विभिन्न विभागो के अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद रहेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का निदान हो सके। उन्होंने बताया कि केवल अम्बाला छावनी के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा यदि कोई ईमरजेंसी है तो जनता के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले हैं। मगर, नियमित कार्यों के लिए जनता हर सोमवार प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक उनसे मिल सकती है।

अलग क्षेत्र के लोग अपने विधायकों को बताए समस्या

बता दें कि, एक अन्य सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वह केवल अम्बाला छावनी के लोगों की समस्याओं को ही सुनेंगे, अम्बाला छावनी से बाहर के लोग अपने क्षेत्र के विधायकों को समस्या बताए या फिर मुख्यमंत्री जी ने समस्याएं सुनने के लिए अलग-अलग फोरम (मंच) बनाए हैं, वहां लोग अपनी समस्या बता सकते हैं।