Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “बस स्टैंडों पर अच्छा खाना मिले इसके लिए हरियाणा टूरिज्म के साथ पायलट प्रोजेक्ट पर खाना उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा”-  अनिल विज

Anil Vij: “बस स्टैंडों पर अच्छा खाना मिले इसके लिए हरियाणा टूरिज्म के साथ पायलट प्रोजेक्ट पर खाना उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा”-  अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : January 25, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पानीपत के स्काईलार्क रिजॉर्ट में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य की ऊर्जा और परिवहन व्यवस्थाओं में सुधार और नवाचार के बारे में अहम घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सोलर पावर हाउस

विज ने कहा कि किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोलर पावर हाउस स्थापित करने हेतु एक पायलट प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य बिजली की बचत और किसानों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। मंत्री ने बताया कि जिन गांवों में परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध होगी, वहां इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जयपुर में आयोजित रिजनल कांफ्रेंस में उनके इस सुझाव को सराहा गया।

उन्होंने कहा कि दिन में सोलर पावर के माध्यम से बिजली की आपूर्ति अपेक्षाकृत सस्ती है। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो राज्य भर में इसे लागू किया जाएगा। यह पहल न केवल किसानों को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि बिजली की चोरी रोकने में भी मददगार होगी।

Advertisement

बिजली व्यवस्था में सुधार

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि हरियाणा के ट्रांसफार्मरों पर लोड का आकलन करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा, नंगी तारों को बदलकर कवर वायर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके।

 बस स्टैंडों पर अच्छें खानें की व्यवस्था

परिवहन मंत्री के तौर पर अनिल विज ने कहा कि राज्य के बस स्टैंडों पर सफाई और अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा टूरिज्म के साथ मिलकर एक पायलट प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और राज्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाना है।

किसानों और बागवानी को रियायती बिजली

मशरूम उत्पादकों को रियायती दर पर बिजली देने की मांग पर उन्होंने कहा कि संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। यह पहल राज्य के कृषि और बागवानी क्षेत्रों को प्रोत्साहन देगी।

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर  विज ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवधि में 25,000 युवाओं को रोजगार दिया है। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य किए गए हैं।

दिल्ली में भाजपा की सरकार का दावा

विज ने दिल्ली में आगामी चुनावों को लेकर विश्वास व्यक्त किया कि वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का झूठ अब सबके सामने आ चुका है।