




Bravo to Uttarakhand Chief Minister Sh. Pushkar Singh Dhami for implementing UCC in the State.
— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) January 27, 2025
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि यह फैसला बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति के कारण ऐसा नहीं हो सका। समान नागरिक संहिता लागू होना सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करेगा।
हरियाणा के परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि अम्बाला छावनी से डोमेस्टिक एयरपोर्ट सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विज ने हाल ही में इस मुद्दे पर एक बैठक की, जिसमें उन्होंने एयरपोर्ट सेवा को शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।
वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा वोटरों को पैसे देने के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह तो आम आदमी पार्टी का कलचर है और यही कुछ वह करते आए हैं।




