




ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद, बिजली विभाग ने इस कालोनी में नया ट्रांसफार्मर, खंभे और तारें लगाने के साथ सप्लाई लाइन को पूरी तरह से अपग्रेड किया। पुराने एपी फीडर की जगह अब शहरी फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी, जिससे कालोनी के सैकड़ों घरों में दिन-रात बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
रविवार सुबह रामजी दास कालोनी के दर्जनों निवासी क्षेत्र के वार्ड प्रधान मोहित कौशिक के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए। उन्होंने “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाए और उनके प्रयासों की सराहना की। वार्ड प्रधान मोहित कौशिक ने बताया कि पहले कालोनी को खेतों से आने वाली बिजली की लाइनों से सप्लाई मिलती थी, जिससे पूरे दिन में बहुत कम समय के लिए बिजली रहती थी। लेकिन अब शहरी फीडर से कनेक्शन मिलने के बाद, कालोनी में बिजली की स्थिति बेहतर हो गई है।
मोहित कौशिक के अलावा, इस अवसर पर किसान मोर्चा के सचिव श्याम राणा, राम कुमार गुप्ता, संदीप शर्मा बूथ प्रधान, राजिंदर कुमार, पूरन चंद, केदारनाथ, सागर, और कई अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया और उनके योगदान की सराहना की।




