Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक बनाने की तैयारी, जल्द आएगा ट्रैकिंग ऐप” – अनिल विज

Anil Vij: “हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक बनाने की तैयारी, जल्द आएगा ट्रैकिंग ऐप” – अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि प्रदेश में परिवहन विभाग को आधुनिक बनाने के लिए जल्द ही एक ट्रैकिंग ऐप विकसित किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को बसों की सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें वैकल्पिक परिवहन सेवाओं का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

यात्रियों को मिलेगी बसों की सटीक जानकारी

मंत्री अनिल विज ने बताया कि परिवहन विभाग के इस नए ऐप में हरियाणा रोडवेज की बसों की लाइव लोकेशन, आगमन और प्रस्थान समय की जानकारी यात्रियों को मिलेगी। यह ऐप आम नागरिकों के मोबाइल फोन में इंस्टॉल होगा, जिससे वे आसानी से जान सकेंगे कि कौन-सी बस कब और कहां पहुंच रही है। विज ने कहा कि जब यात्रियों को बसों की सही जानकारी मिलेगी, तो वे अन्य निजी परिवहन का सहारा नहीं लेंगे, जिससे रोडवेज की सेवाओं में सुधार होगा।

हरियाणा के बस अड्डों पर बेहतर सुविधाओं की योजना

परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के पांच प्रमुख बस अड्डों पर यात्रियों को अच्छा और स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरकार को भेजा गया है। यदि यह सफल रहता है, तो इसे अन्य बस अड्डों पर भी लागू किया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा, बस अड्डों पर स्वच्छ शौचालय और आरामगृहों की व्यवस्था करने पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिला यात्रियों और ड्राइवर-कंडक्टरों के लिए आरामगृहों का निर्माण किया जाएगा।

बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

विज ने कहा कि एयरपोर्ट की तरह हरियाणा के बस अड्डों को भी आधुनिक बनाया जाएगा। हरियाणा के प्रत्येक बस अड्डे पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बसों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि हम बस अड्डों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना बना रहे हैं”

यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगेगा

ऊर्जा विभाग से जुड़े एक बड़े ऐलान में अनिल विज ने बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए बीएचईएल (BHEL) को कार्य आरंभ करने का पत्र जारी कर दिया गया है। विज ने कहा कि “प्रदेश सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर इस परियोजना से जुड़ी सभी अड़चनों को दूर कर दिया है।”

केजरीवाल पर हमला – “झूठ बोलने की एंटी-एयरक्राफ्ट गन हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कटाक्ष किया कि केजरीवाल झूठ बोलने की एके-47 गन हैं।” उन्होंने कहा कि यमुना में हरियाणा की सीमा तक साफ पानी जाता है, लेकिन दिल्ली में पहुंचते ही उसकी स्थिति खराब हो जाती है। अगर यमुना के पानी की सही जांच की जाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने भ्रष्टाचार मिटाने का दावा किया था, लेकिन खुद ही भ्रष्टाचार में फंस गए। इनके कई मंत्री जेल में हैं और खुद केजरीवाल जमानत पर हैं।

इंडी गठबंधन सत्ता लूटने के लिए बना है

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर बोलते हुए विज ने कहा कि इंडी गठबंधन किसी विचारधारा के लिए नहीं बना, बल्कि सत्ता लूटने के लिए बना है। यह गठबंधन टिकाऊ नहीं है और हमेशा बिखरता रहेगा।