




Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने मोहन लाल बडौली पर ब्यान दिया, विज ने कहा की जो आरोप बडौली पर लगे हैँ वह वास्तव मे काफी गंभीर हैँ, विज ने यह भी कहा की उन्हें पूरा विश्वास है की बीजेपी हाई कमान मामले मे उचित संज्ञान लेगी।
अनिल विज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी अब अपनी अंतिम सांसे ले रही हैं। उनके चेहरे पर झलकी मायूसी और थकावट साफ संकेत देती है कि उनका पतन निकट है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह कुश्ती में कोई पहलवान गिरने के बावजूद जीत का दावा करता है, लेकिन अंत में हारता ही है, वैसी ही स्थिति आम आदमी पार्टी की है।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के नए भवन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखने के विवाद पर बोलते हुए अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री रहते हुए भी काम करने नहीं दिया। उनकी बुद्धिमत्ता और स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया। ऐसे में कांग्रेस से किसी सकारात्मक बदलाव की उम्मीद करना बेकार है।
खनौरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा भूख हड़ताल शुरू करने के सवाल पर विज ने कहा कि हरियाणा सरकार पूरी तरह सतर्क है। विज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं और जो भी आवश्यक होगा, वह कदम उठाए जाएंगे। सरकार किसानों की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से ले रही है।




