Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज का छापा, 12 से ज्यादा ओवरलोडेड वाहन पकड़े

Anil Vij: अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज का छापा, 12 से ज्यादा ओवरलोडेड वाहन पकड़े

BY: • LAST UPDATED : February 4, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij:  हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने ओवरलोडेड ट्रकों और बिना कागजात चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अंबाला शहर के बलदेव नगर में छापा मारा। इस दौरान बलदेव नगर-नारायणगढ़ हाईवे पर 12 से अधिक ओवरलोडेड और अवैध रूप से चल रहे वाहनों को पकड़ा गया। कई ट्रक चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया।

मौके पर RTA और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

परिवहन मंत्री के इस औचक निरीक्षण के दौरान RTA, पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि कई ट्रक ओवरलोडेड थे, जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को गंभीर खतरा था। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करने और दोषियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर सरकार सख्त

हरियाणा सरकार ओवरलोडिंग और बिना परमिट या कागजात के चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। ओवरलोडिंग से सड़कें जल्दी खराब होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह के छापे आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ट्रक चालकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिन ट्रक चालकों के पास वैध कागजात नहीं थे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस एवं परिवहन विभाग की निगरानी में रखा गया है और अब इन पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

Tags:

Anil Vij