Inkhabar Haryana, Anil Vij unwell: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य खराब होने के कारण सोमवार 25 नवंबर को अंबाला छावनी स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में लगने वाला जन-शिविर नहीं लगेगा।
विज स्वास्थ्य कारणों से जन-शिविर नहीं लगाएंगे
स्वास्थ्य खराब होने के कारण मंत्री अनिल विज इस सोमवार को जनता की समस्याएं नहीं सुनेंगे। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हर सप्ताह सोमवार का दिन केवल अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए तय किया था, लेकिन इस सोमवार 25 नवंबर को वे स्वास्थ्य कारणों से जन-शिविर नहीं लगाएंगे।