Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: अनिल विज ने अधिकारियों से उद्घाटन करते हुए कहा- “मेरा नाम टेंपरेरी चिपका रखा है, मैं परमानेंट हूं”

Anil Vij: अनिल विज ने अधिकारियों से उद्घाटन करते हुए कहा- “मेरा नाम टेंपरेरी चिपका रखा है, मैं परमानेंट हूं”

BY: • LAST UPDATED : January 18, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में नागरिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए गांधी ग्राउंड में नवनिर्मित साइकिल ट्रैक का उद्घाटन किया।

विज ने साइकिल चला कर लिया मजा

इस अवसर पर जब अनिल विज उद्घाटन करने के लिए पहुंचें तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यहां मेरा नाम टेंपरेरी लगाया है मैं परमानेंट हूं। उन्होंने खूद साइकिल चलाकर ट्रैक का जायजा लिया और लोगों को साइक्लिंग के लाभ बताते हुए फिट रहने का संदेश दिया।
विज ने साइकिल चला कर लिया मजा

विज ने साइकिल चला कर लिया मजा

93.62 लाख रुपये की लागत से तैयार इस साइकिल ट्रैक के साथ चारदीवारी और स्ट्रीट लाइटों का भी निर्माण किया गया है। साथ ही, 32.93 लाख रुपये की लागत से कैपिटल चौक पर फाउंटेन और पार्क का उद्घाटन भी किया गया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रयास

मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल का निर्माण करवाया। अब गांधी ग्राउंड में यह साइकिल ट्रैक बनाकर दिया गया है, ताकि लोग नियमित रूप से साइकिल चलाकर फिट रह सकें।उन्होंने बताया कि साइक्लिंग को और अधिक सुलभ बनाने के लिए एक ऐप की व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोग साइकिल किराये पर ले सकें और आसानी से ट्रैक पर साइक्लिंग कर सकें। वर्तमान में 10 साइकिलें ट्रैक पर उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाएगा।

Advertisement

गांधी ग्राउंड एक आधुनिक स्वरूप ले रहा- विज

गांधी ग्राउंड के सौंदर्यीकरण के बारे में अनिल विज ने कहा कि यह क्षेत्र अब एक आधुनिक स्वरूप ले रहा है। साइकिल ट्रैक के साथ-साथ यहां के कब्रिस्तान और आसपास की जगहों पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा, एक नाइट फूड स्ट्रीट भी जल्द ही शुरू की जाएगी, जहां विभिन्न राज्यों के व्यंजन उपलब्ध होंगे।

कैपिटल चौक पर “आई लव अंबाला सदर” सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 32.93 लाख रुपये की लागत से तैयार कैपिटल चौक पर “आई लव अंबाला सदर” फाउंटेन और पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर सेल्फी लेकर लोगों को यह सौगात समर्पित की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह फाउंटेन और लाइटें सुचारू रूप से संचालित रहें।

नए विकास कार्यों का वादा

अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सदर बाजार की तर्ज पर जगाधरी रोड पर दोनों तरफ फैंसी लाइटें लगाने का काम जल्द ही शुरू होगा। साथ ही, एक बेहतरीन बैंक स्क्वायर कम शॉपिंग मॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें बैंक, पार्किंग, रेस्तरां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस अवसर पर नगर आयुक्त सचिन गुप्ता, SDM सतिंद्र सिवाच, ईओ रविंद्र कुमार, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, राजीव डिंपल, बिजेंद्र चौहान, भाजपा नेता संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, संजीव वालिया और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।