Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “तू हर चीज में अपनी मनमानी करता… तू कौन होता है…” विज ने लापरवाही पर SHO को किया सस्पेंड

Anil Vij: “तू हर चीज में अपनी मनमानी करता… तू कौन होता है…” विज ने लापरवाही पर SHO को किया सस्पेंड

BY: • LAST UPDATED : December 24, 2024
,

Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के जनता दरबार का आयोजन सोमवार को PWD रेस्ट हाउस में किया गया। इस दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। हर बार की तरह मंत्री विज ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। लेकिन इस बार जनता दरबार में एक घटना ने सभी का ध्यान खींचा।

SHO को मिली सख्त फटकार

दरअसल, एक महिला ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बाजार में उसकी दुकानों को कुछ दबंगों ने दबाव बनाकर बेहद कम दामों में खरीद लिया। महिला ने इससे पहले भी अपनी शिकायत मंत्री विज को दी थी। मंत्री ने कैंट सदर थाना के एसएचओ सतीश कुमार को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। लेकिन जब महिला ने दुबारा जनता दरबार में शिकायत की कि एफआईआर अब तक दर्ज नहीं हुई है, तो मंत्री विज का गुस्सा भड़क उठा।

Advertisement

जनता दरबार में मौजूद एसएचओ सतीश कुमार से मंत्री विज ने कड़े लहजे में पूछा कि एफआईआर अब तक क्यों नहीं दर्ज की गई। विज ने कहा कि तू हर चीज में अपनी मनमानी करता है। तू कौन होता है शिकायत को नजरअंदाज करने वाला? पहले एफआईआर दर्ज कर, फिर आगे की कार्रवाई होगी। मंत्री ने तुरंत एसएचओ को निलंबित करने के निर्देश दिए और इस संबंध में हरियाणा के डीजीपी से फोन पर बात भी की।

महिला की शिकायत बनी चर्चा का विषय

महिला की आंखों में आंसू और उसकी समस्या ने जनता दरबार में मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर दिया। मंत्री विज ने साफ शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए और पीड़िता को आश्वासन दिया कि उसकी शिकायत का समाधान जल्द होगा।