Advertisement
Advertisement
होम / Atal Canteen in Faridabad: बल्लभगढ़ मंडी में शुरू हुई ‘अटल कैंटीन’, सिर्फ 10 रुपए में भरपेट भोजन, किसानों और मजदूरों को मिल रहा बड़ा सहारा

Atal Canteen in Faridabad: बल्लभगढ़ मंडी में शुरू हुई ‘अटल कैंटीन’, सिर्फ 10 रुपए में भरपेट भोजन, किसानों और मजदूरों को मिल रहा बड़ा सहारा

BY: • LAST UPDATED : April 9, 2025
Inkhabar Haryana, Atal Canteen in Faridabad: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ अनाज मंडी में गरीब मजदूरों और किसानों के लिए राहत की एक नई पहल की गई है। ‘अटल कैंटीन’ के नाम से शुरू हुई इस खास योजना में अब मात्र ₹10 में भरपेट और स्वादिष्ट भोजन मिल रहा है। यह पहल मंडी में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों और अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा बनकर सामने आई है।

क्या मिलता है अटल कैंटीन में

कैंटीन में प्रतिदिन आने वाले लोगों को चार रोटी, दाल, सब्ज़ी और चावल का संपूर्ण भोजन परोसा जा रहा है। खाने वालों ने बताया कि ₹10 में इतने अच्छे और भरपेट भोजन की उम्मीद नहीं थी। एक मजदूर ने कहा, “आजकल ₹10 में तो समोसा भी मुश्किल से मिलता है, और यहां हमें संतुलित खाना मिल रहा है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।”

दूसरे दिन भी दिखी भीड़

कैंटीन का संचालन कर रहे ललित ने बताया कि अटल कैंटीन की शुरुआत कल ही की गई थी, और आज इसका दूसरा दिन है। शुरूआत से ही लोगों में इस योजना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। आज भी बड़ी संख्या में लोग भोजन के लिए कैंटीन पहुंचे।

Advertisement

रोजगार भी बना सहारा

ललित ने यह भी बताया कि इस कैंटीन की शुरुआत से एक महिला को रोजगार भी मिला है, जो रोजाना खाना बनाने और परोसने का काम संभाल रही है। इस पहल से न केवल मंडी में आने वाले लोगों को भोजन मिल रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।