Inkhabar Haryana, Ateli Begpur Land Dispute: हरियाणा के अटेली क्षेत्र के गांव बेगपुर और अटेली के बीच ठाकुर जी महाराज मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद शुक्रवार को उस समय और भड़क गया, जब नारनौल स्थित लघु सचिवालय में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निजी सहायक (PA) गोविंद गोस्वामी को घेर लिया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि PA को गाड़ी में बैठकर जान बचानी पड़ी।
मंदिर की जमीन पर पंचायत का दावा
बेगपुर गांव के लोग आरोप लगा रहे हैं कि अटेली गांव के सरपंच देवेंद्र उर्फ देवू मंदिर की लगभग सात एकड़ जमीन को पंचायती जमीन बताकर उस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह जमीन ठाकुर जी महाराज मंदिर से संबंधित है, जो बेगपुर और अटेली दोनों गांवों की सीमा में आती है। लेकिन सरपंच द्वारा तार-बाड़ करवा कर वहां जबरन अधिकार जताया जा रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत और DC को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को बेगपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में नारनौल पहुंचे और लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपने की कोशिश की। इसी दौरान, वहां स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के पीए गोविंद गोस्वामी भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने उन पर अटेली के सरपंच का पक्ष लेने और जिला प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया।
पीए को घेरकर नारेबाजी
स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब ग्रामीणों ने लघु सचिवालय परिसर में ही गोविंद गोस्वामी को देख लिया। उन्होंने उसे घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। गोस्वामी ने पहले तो ग्रामीणों की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही भीड़ का गुस्सा बढ़ा, उन्होंने वहां से हटना ही बेहतर समझा और अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी और आक्रोशित हो गए तथा सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
मंदिर के प्रमुख संत रामपाल दास महाराज ने मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मंदिर की जो जमीन अटेली गांव में है, वह धार्मिक संपत्ति है। उस पर पंचायती विकास कार्य के नाम पर कब्जा करना सरासर गलत है। यह जमीन मंदिर की है, न कि किसी पंचायत की।
सरपंच देवेंद्र का पक्ष