Advertisement
Advertisement
होम / Awareness Campaign: स्वीप टीम ने जिले के स्कूलों में जाकर मतदान के लिए बच्चो को जागरुक किया, दिलाई शपथ

Awareness Campaign: स्वीप टीम ने जिले के स्कूलों में जाकर मतदान के लिए बच्चो को जागरुक किया, दिलाई शपथ

BY: • LAST UPDATED : September 11, 2024

Awareness Campaign: बाढड़ा में स्वीप टीम द्वारा गोविन्दपुरा के प्राइवेट स्कूल में पहुंच कर छात्रों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। विधानसभा चुनावों में सभी की भागीदारी जरूर हो इसके लिए निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम बाढड़ा सुरेश दलाल के निर्देशन में स्वीप टीम हल्के के हर एक गांव तक जा रही है।

राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण में योगदान देने का किया निवेदन

इसी दौरान गोविन्दपुरा, भांडवा, आर्यनगर, खोरड़ा में स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। गोविंदूपरा के प्राइवेट स्कूल में चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए स्वीप टीम सदस्य हरपाल आर्य ने कहा कि जब हम राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण की बात करते हैं तो इसकी बुनियाद को मजबूत बनाना हम सबका धर्म है। हमें मतदानजरूर करना चाहिए। छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए बोले कि अपने भविष्य निर्माण के बेहतर और ईमानदार प्रत्याशी को चुनना बहुत जरुरी है। इसके लिए अपने परिवार जनों को मतदान के लिए मतदान केन्द्र पर जरूर लेकर जाएँ।

स्कूल के कोच ने जागरूकता शपथ दिलवाई

इस अवसर पर कोच सतेंद्र ने बच्चो को मतदाता जागरूकता शपथ दिलावाई। सुन्दरपाल फौगाट ने इस अवसर पर बताया कि जो लोग मतदान के दायरे में नहीं आते वे भी मतदान के प्रति अपने परिवार के लोगों और समाज को जागरूक लोकतन्त्र के इस उत्सव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य रविंद्र आर्य कोच सत्येंद्र सिंह, परमवीर, दिनेश, विकास, अनिल समित कई और लोग भी शामिल रहे।

Advertisement