Inkhabar Haryana, Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने देशवासियों को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने इसे भारत के पुनर्जागरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
PM मोदी के मार्गदर्शन में बना भव्य मंदिर
विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पांच सौ वर्षों तक भगवान राम के जन्मस्थान पर अनाधिकृत कब्जा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में वहां भव्य मंदिर बना और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आज पूरा देश इसे लाइव देख रहा है।
उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के गौरव की पुनर्स्थापना का बड़ा कदम बताया।
चंद्रशेखर आजाद के बयान पर पलटवार
महाकुंभ पर चंद्रशेखर आजाद के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं, पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि सनातन धर्म को समझना हर किसी के बस की बात नहीं। सनातन के तहत आयोजनों की महत्ता और उनका समय वही जान सकता है, जो इसे समझता हो। जिन्हें इसकी समझ नहीं है, उन्हें इस पर बयानबाजी का कोई अधिकार नहीं है।