Advertisement
Advertisement
होम / Baby Girl name Sindoori after operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दिन बिहार में जन्मी बेटी, माता-पिता ने नाम रखा सिंदूरी

Baby Girl name Sindoori after operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दिन बिहार में जन्मी बेटी, माता-पिता ने नाम रखा सिंदूरी

BY: • LAST UPDATED : May 8, 2025
Inkhabar Haryana, Baby Girl name Sindoori after operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के रूप में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक “ऑपरेशन सिंदूर” ने न सिर्फ देश की सरहदों पर असर डाला, बल्कि देशवासियों के दिलों में भी एक नई लहर दौड़ा दी। इस सैन्य अभियान के प्रभाव ने केवल कूटनीतिक और रणनीतिक रूप से असर डाला, बल्कि समाज के भीतर देशभक्ति की भावनाओं को और अधिक मजबूत किया। इसी भावना से प्रेरित एक दिल छू लेने वाली घटना बिहार के कटिहार जिले से सामने आई है, जहां एक नवजात बच्ची को इस ऐतिहासिक अभियान के नाम पर ‘सिंदूरी’ नाम दिया गया है।

नन्ही परी के जन्म पर नाम रखा सिंदूरी

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड के रहने वाले संतोष मंडल और उनकी पत्नी राखी कुमारी के लिए वह दिन हमेशा खास रहेगा। जिस दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, उसी दिन उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया।

परिवार ने इस ऐतिहासिक दिन को बेटी के नाम से जोड़ने का निर्णय लिया और बच्ची का नाम ‘सिंदूरी’ रखा। संतोष मंडल का कहना है कि यह सिर्फ एक नामकरण नहीं है, बल्कि देशभक्ति और सेना के प्रति उनके सम्मान की प्रतीक है। उन्हें लगता है कि जिस दिन देश ने आतंक के खिलाफ एक साहसिक कदम उठाया, उसी दिन उनके जीवन में भी एक नई रोशनी आई, और उन्होंने इस जुड़ाव को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

Advertisement

माता पिता का सपना बेटी फौज में जाए

सिंदूरी के माता-पिता न सिर्फ इस नाम को गौरव का प्रतीक मानते हैं, बल्कि वे अपनी बेटी को भारतीय सेना में अधिकारी बनते देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि जिस दिन बेटी ने जन्म लिया, वह दिन देश के लिए गर्व का दिन था और वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भी भविष्य में देश की सेवा कर उस गौरव को आगे बढ़ाए।