Advertisement
Advertisement
होम / Bakra Eid 2025: देशभर में बकरा ईद का उल्लास, नूंह की शाही ईदगाह में हजारों ने पढ़ी नमाज, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

Bakra Eid 2025: देशभर में बकरा ईद का उल्लास, नूंह की शाही ईदगाह में हजारों ने पढ़ी नमाज, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

BY: • LAST UPDATED : June 7, 2025
Inkhabar Haryana, Bakra Eid 2025: आज पूरे देश में बकरा ईद यानी ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हरियाणा के नूंह जिले की ऐतिहासिक शाही ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे और सुबह 7:30 बजे एकजुट होकर नमाज अदा की।

ऐतिहासिक शाही ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

नूंह की शाही ईदगाह, जो हर साल बकरा ईद के मौके पर धार्मिक एकता और आस्था का प्रतीक बनती है, इस बार भी श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रही। सुबह से ही लोग नए कपड़ों में सज-धज कर ईदगाह पहुंचने लगे। शाही इमाम मौलाना जुबैर अहमद कासमी ने निर्धारित समय पर यानी 7:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई।

अमन, शांति और सौहार्द की दुआ

नमाज अदा होने के बाद मौलाना जुबैर अहमद कासमी ने देश में अमन, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ करवाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन कुर्बानी का दिन है, लेकिन इसके साथ-साथ यह इंसानियत और पड़ोसियों के ख्याल का भी पैगाम देता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी करते वक्त गरीबों और जरूरतमंदों को न भूलें, क्योंकि यही इस त्यौहार का असल संदेश है।

Advertisement

गले मिलकर दी गई मुबारकबाद

नमाज के बाद ईदगाह में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। हर चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी में त्यौहार की रौनक और आपसी प्रेम देखने लायक था।