




Inkhabar Haryana, Bandaru Dattatreya: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम बेहद गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। राज्यपाल ने इन प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इनमें नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) से बिशन स्वरूप और रवि वासुदेव, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, बाल संरक्षण काउंसलर अर्पणा, डिप्टी डीए सूरेह चौधरी और थाना सराय से उप-निरीक्षक जसवंत शामिल रहे। ट्रैफिक पुलिस विभाग से उप-निरीक्षक कैलाश चंद और सिपाही रविंद्र को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
ADC कार्यालय से कंप्यूटर ऑपरेटर इमरान खान, रेडक्रॉस सोसाइटी से गर्विता चोपड़ा और SDM कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें एसडीएम फरीदाबाद से प्रोग्रामर हिमांशु और एसडीएम बड़खल कार्यालय से फायर सिंह शामिल रहे।
राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया। इनमें वर्ष 2023-24 में दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीही की छात्रा वर्षा, बारहवीं (आर्ट्स) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गोवर्नमेंट मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-55 की नंदिनी, बारहवीं (साइंस) की पद्मनी और बारहवीं (कॉमर्स) की लिपि शामिल रहीं।
खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिम्नास्टिक्स खिलाड़ी मनीष रावत, प्रत्यक्ष और अमर को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. सुरेश अरोड़ा और डॉ. पुनिता हसीजा को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के रोशन कुमार मल्लिक, एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर जतिन बिश्नोई और अपराध शाखा फरीदाबाद के अधिकारी उप-निरीक्षक सुंदर सिंह और अन्य कर्मियों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सराहा गया।




