Advertisement
Advertisement
होम / BFI Elections 2025: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के चुनाव 28 मार्च को, अनुराग ठाकुर ने नामांकन किया दाखिल 

BFI Elections 2025: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के चुनाव 28 मार्च को, अनुराग ठाकुर ने नामांकन किया दाखिल 

BY: • LAST UPDATED : March 9, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, BFI Elections 2025: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) एक महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश करने जा रहा है, क्योंकि 28 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में महासंघ के नए पदाधिकारियों के चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में अगले चार वर्षों के लिए शीर्ष नेतृत्व का चयन किया जाएगा, जिससे भारतीय मुक्केबाजी की दिशा और भविष्य तय होगा। इस हाई-वोल्टेज चुनाव में  अनुराग ठाकुर ने अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Jind Driver Chori: जिम्मेदारी और जुनून की मिसाल बनी ये ड्राइवर छोरी, पिता हुए बिमार तो बेटी ने संभाला गाड़ी का स्टेयरिंग, बताया अपना ये खास सपना

अनुराग ठाकुर की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी

पूर्व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने BFI के अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। अनुराग ठाकुर भारतीय खेल प्रशासन में एक अनुभवी नेता माने जाते हैं और उनके पास खेल नीति निर्धारण का व्यापक अनुभव है। यदि वह अध्यक्ष बनते हैं, तो भारतीय मुक्केबाजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में उनकी भूमिका अहम होगी।

रोहित जैनेंद्र महासचिव पद के दावेदार

महासचिव पद के लिए रोहित जैनेंद्र जैन अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वे खेल प्रशासन से जुड़े रहे हैं और मुक्केबाजी के विकास को लेकर उनकी अपनी योजनाएँ हैं। महासचिव पद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह संगठन के प्रशासनिक और प्रबंधकीय कार्यों को संचालित करने के लिए जिम्मेदार होता है।

Advertisement