




Bhiwani News: हिंदी दिवस के अवसर पर भिवानी साहित्य, संस्कृति एवं कला को समर्पित संस्था त्रिवेणी द्वारा केएम पब्लिक स्कूल सभागार में हिंदी दिवस कि शाम में शानदार कवि सम्मेलन और सम्मान उत्सव को आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान 34 हिन्दी कवियों, अध्यापकों, पत्रकारों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि केएम कॉलेज के प्राचार्य डा. राजीव शर्मा, विशेष मेहमान के तौर पर डा. शिवकांत और डा. कर्ण पूनिया शामिल हुए। श्रीकृष्ण मंजर ने कार्यक्रम की शरुआत की।
सभी कवियों ने अपने हुनर पेश किये। कार्यक्रम संयोजक नीरज शर्मा एवं महासचिव डा.अनिल गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के आराधना से राजेश अत्री ने की। अनिल वत्स हरियाणवी कवि, डा. रमा कांत शर्मा के लिखे हुए दोहों को खूब लोगों से प्रशंसा मिली। मशहूर कवि डा.अनिल गौड़ ने हिन्दी की जरूरत पर अपना ज्ञान साझा किया। वीएम बैचने ने अपनी कविताओं से लोगो का खूब दिल लगाया, और बाकि सभी कवियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम मेंं शामिल होने वालों में डा. हरेन्द्र पूनिया, सीलू भारद्वाज, सुमन, सोमवीर, दीपमाला, अरूणा आचार्य, प्राचार्या मिनाक्षी, पवन, प्रवक्ता मिनाक्षी, सविता, मंजूला, राजेश मुखी, विनोद कुमार, डा. भामा अग्रवाल ये सभी मुख्य अतिथि रहे।
Sonipat News: व्हाट्सएप लिंक भेजकर 2.91 लाख रुपये किए साफ, जानिए कैसे हुआ ऑनलाइन फॉर्ड..




